Post Views 11
September 4, 2026
श्री झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो प्रतियोगिता एवं राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।
04 सितम्बर, श्री झूलेलाल सेवा मंडली द्वारा झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर में आज दिनांक 04 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे "कृष्ण बनो प्रतियोगिता" एवं "राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी, महासचिव ईश्वरदास जेसवानी, सिंधी बोली विकास समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मंघाणी द्वारा भगवान कृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवम माल्यार्पण कर किया गया ।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न भागों एवं स्कूलों से आए बच्चों ने राधा ,कृष्ण ,सुदामा का रूप धारण कर धारण कर कुल 90 बच्चों ने भाग लिया। कृष्ण के विभिन्न रूप में आए बच्चों ने साज श्रृंगार कर भगवान राधा कृष्ण नृत्य में शानदार प्रस्तुति दी। श्री झूलेलाल मंदिर जैसे मथुरा के जैसा वातावरण कृष्णमय लग रहा था। कृष्ण बनो प्रतियोगिता में शिवांश जैन प्रथम,तनीषा कोडवाणी द्वितीय, माधव दरियानी तृतीय रहे, राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम तन्वी हेमनानी द्वितीय नित्यम तथा रूही तृतीय रही,
इन बच्चों को मंदिर के ट्रस्टी ख़ुशीराम इसरानी, ईश्वर जेसवानी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश रायसिंघानी, गोविंदराम कोडवानी, नारायण झामनानी, भेरुमल शिवनानी, ओमप्रकाश शर्मा,रमेश देवानी, दिलीप भूरानी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में दयाल प्रियानी,श्रीमती कविता अजवानी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मशहूर गायक दयाल प्रियानी,पूनम गीतांजलि द्वारा कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । मंच का संचालन भारती दरवानी द्वारा किया गया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved