Post Views 01
September 3, 2026
कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान
पार्टी की एकजुटता का बड़ा संदेश—जयपाल, रूबी खान और राठौड़ ने नामांकन वापस लेने वालों का किया स्वागत
अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी की एकजुटता और अनुशासन का बड़ा संदेश देते हुए आज कई निर्दलीय एवं बागी प्रत्याशियों को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन वापस करवाने में सफलता हासिल की। नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों ने पार्टी हित में चुनाव मैदान से हटकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया तथा वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं ने सभी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में सम्मान के साथ जोड़ा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर कांग्रेस की सह-प्रभारी श्रीमती रूबी खान, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, उपाध्यक्ष फखरे मोईन एवं एडवोकेट विवेक पाराशर ने नामांकन वापस लेने वाले प्रत्याशियों को कांग्रेस का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस परिवार में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर पार्टी की जीत और संगठन की मजबूती है। आज नामांकन वापस लेने वाले साथियों ने पार्टी हित में बड़ा त्याग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत का रास्ता मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा के लंबे समय से चले आ रहे बोर्ड को उखाड़ फेंकने और अजमेर में कांग्रेस का बोर्ड बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इन प्रत्याशियों ने कांग्रेस के समर्थन में नामांकन वापस लिया
मधु सेन (वार्ड 39), नारायण गुर्जर (वार्ड 36), मुस्कान बानो (वार्ड 11), हीरेंद्र सिंह (वार्ड 55), सुनील नानकानी (वार्ड 55), रुस्तम अली (वार्ड 33), प्रिया तुनगारिया (वार्ड 19), अमित श्रीवास्तव (वार्ड 64), समीर भटनागर (वार्ड 78), ज्योति खींची (वार्ड 70), ललित वर्मा (पूर्व पार्षद), कैलाश तोमर, भूपेंद्र राणावत (वार्ड 51), एडवोकेट वसीम खान खत्री (वार्ड 33), शीतल वर्मा (वार्ड 45), आकृति घरवाल (वार्ड 47), मनीष शर्मा (वार्ड 41), पीयूष सुराणा (वार्ड 7), हरकेश जगरवाल (वार्ड 79), उज्जैन आलम (वार्ड 13), शाहिद अली (वार्ड 13),6 नफीस खान (वार्ड 13), आरिफ हुसैन (वार्ड 13), अदनान (वार्ड 13), साजिद हुसैन (वार्ड 13) एवं रोशन अली (वार्ड 13) सहित अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की राह आसान कर दी।
इस अवसर पर नवीन कच्छावा, शैलेश गुप्ता, चंद्रेश सुनिया, हेमराज खारोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved