For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157984062
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। |  Ajmer Breaking News: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नं 8 निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पक्ष में लिया अपना नामांकन वापस, भाजपा को दिया अपना समर्थन |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए अपना दर्द बयां किया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! | 

अजमेर न्यूज़: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया।

Post Views 01

September 3, 2026

इस दिन महिलाएं और युवतियां निराहार रहकर व्रत करती है। सूर्यास्त के बाद जल ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया। उबछठ के इस कठिन व्रत की महिमा का बखान करते हुए विवाहिताओं और कन्याओं ने बताया कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाने जाते हैं जिन्होंने एक पत्नी व्रत का पालन किया लेकिन उन्होंने जब कृष्ण रूप में जन्म लिया तो 16 करोड़ गोपियों के साथ रासलीला कर उनकी उस इच्छा को पूरा किया। इस मौके पर चंद्र दर्शन के बाद पूजन और छठ की कथा सुनाई गई। भगवान श्री कृष्ण के जेष्ठ भ्राता बलराम की जयंती भी मनाई गई।पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक द्वापर युग में षष्ठी को शेषनाग के अवतार भगवान बलराम का जन्म हुआ था उनके सम्मान में ही इस पर्व की शुरुआत हुई। पंचांग के अनुसार षष्ठी तिथि बुधवार को  6:12 से प्रारंभ होकर 3 सितंबर सुबह 4:25 तक रही। इस दिन महिलाएं और युवतियां निराहार रहकर व्रत करती है। सूर्यास्त के बाद जल ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved