Post Views 01
September 3, 2026
वार्ड नं 8 निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पक्ष में लिया अपना नामांकन वापस, भाजपा को दिया अपना समर्थन
वार्ड नंबर 8 भाजपा के नेता और कार्यकर्ता महेंद्र सिंह रावत ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय और बीजेपी सिंबल पर दो नामांकन भरे थे। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होने के चलते उन्होंने परिवार की इच्छा अनुसार अपने दोनों नामांकन विड्रोल कर लिए। मीडिया से बात करते हुए महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परिवार की विचारधारा भाजपा से जुड़ी हुई है और हमारे यहां कोई भी विचारधारा से हटके काम नहीं करता लेकिन थोड़ी नाराजगी थी कि मुझे टिकट नहीं मिला इस वजह से मैंने सिंबल पर और निर्दलीय दो फॉर्म भरे थे लेकिन आज मैं अपने दोनों फार्म पार्टी को समर्थन देते हुए वापस ले रहा हूं और अब पूरे तन मन धन से बीजेपी कैंडिडेट के समर्थन में पार्टी को जीताने के लिए मैदान में उतरेंगे और निश्चित ही इस बार भी नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि दबाव किसी का नहीं है बात विचारधारा की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved