Post Views 01
September 3, 2026
राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर
अजमेर, 3 सितम्बर 2026 राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास में रजिस्ट्रेशन दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक, निदेशक राकेश कुमार कौशिक, संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, उपनिदेशक तरुण शर्मा, उपनिदेशक डॉ. भगवान सहाय शर्मा, उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति सहित संस्था पदाधिकारियों ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री सागर मल जी कौशिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर 10 दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का ऋण प्रदान किया गया।
संस्था निदेशक श्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की संस्था का रजिस्ट्रेशन 4 सितम्बर 1987 को हुआ था विकास यात्रा एवं संस्था द्वारा दिव्यांगजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। संस्था की आई.टी. टीम द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। संस्था कार्यकर्त्ताओ ने समुदाय सेवा कार्य के साथ अपने अनुभवों का साझा किया साथ ही
कार्यक्रम के दौरान मीनू स्कूल के दिव्यांग बच्चों एवं सागर कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आकर्षक झांकी सजाई तथा भगवान श्री कृष्ण जी की मनोरम झांकी सजाकर भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किया रिशव जैन, चेस्टा जैन द्वारा अपनी पुत्री ईरा जैन का जन्मदिन मनाकर दिव्यांग बच्चों के लिए अल्पाहार करवा।
श्रीमती कौशिक ने सभी कार्यकर्त्ताओ को रजिस्ट्रेशन दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी शुभकामनायें देते हुए उदबोदन मे बताया हमे मानव सेवा कार्य को समर्पित भाव से कर दिव्यांग जन को आत्म निर्भर बनाने मे आगे आना चाहिए
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved