For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157984396
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। |  Ajmer Breaking News: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नं 8 निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पक्ष में लिया अपना नामांकन वापस, भाजपा को दिया अपना समर्थन |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए अपना दर्द बयां किया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए अपना दर्द बयां किया।

Post Views 01

September 3, 2026

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने इस मामले में हाईकमान राहुल गांधी ओर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी शिकायत देने की बात कही।

अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए कांग्रेस प्रभारी रूबी खान व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल को खूब खरी खरी सुनाई और अपना दर्द बयां किया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने इस मामले में हाईकमान राहुल गांधी ओर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी शिकायत देने की बात कही।
गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंची लक्ष्मी बुन्देल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने अपने लिए टिकट की मांग की थी और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर निर्दलीय नामांकन भी दाखिल नहीं किया बावजूद इसके नेताओं ने गुमराह करके एन वक्त पर उनके टिकट को काटा है जो की पूरी महिला कांग्रेस का अपमान है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस नगर निगम में बोर्ड और मेयर बनाने का दावा कर रही है वहीं पूर्व के जिताऊ पार्षदों तक को टिकट नहीं दिया गया उन्होंने सीधा-सीधा आरोप लगाया कि जरूर कोई ना कोई घाल घुसेड़ की गई है जिसकी वजह से ज्यादातर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और यह नाराजगी कांग्रेस आला कमान को भारी पड़ेगी। 
वही कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि परिवार के बीच छोटी-मोटी बातें गलतफहमी की वजह से हो जाती हैं जिन्हें परिवार के बीच बैठकर ही सुलझाया जा सकता है। डैमेज कंट्रोल के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन काफी संख्या में कांग्रेस के बागी और निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन देते हुए अपने नामांकन वापस लिए हैं। 

वही प्रभारी रूबी खान ने कहा कि टिकट वितरण में कोई धांधली नहीं हुई है। पार्टी आला कमान के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी योग्य उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी बनाया है। समझाइश से कई बागीयों ने नामांकन भी वापस ले लिए हैं कहीं कोई नाराजगी नहीं है जो छोटी-मोटी बातें हैं वह परिवार में बैठकर सुलझाई जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved