For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157988243
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। |  Ajmer Breaking News: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नं 8 निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पक्ष में लिया अपना नामांकन वापस, भाजपा को दिया अपना समर्थन |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए अपना दर्द बयां किया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! | 

अजमेर न्यूज़: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह

Post Views 01

September 3, 2026

ऐप मोबाइल में छिपे वायरस, स्पाइवेयर, एडवेयर और बॉटनेट संक्रमण की जांच करने के साथ-साथ एप्लीकेशन को दी गई संवेदनशील अनुमतियों पर भी नजर रखने में मदद करता है

मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी
अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह

अजमेर, 3 सितम्बर। साइबर अपराधियों द्वारा फिशिंग लिंक के जरिए मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों में बॉटनेट मालवेयर संक्रमित कर निजी एवं बैंकिंग जानकारी चोरी करने के मामलों को देखते हुए अजमेर पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अगरवाला ने साइबर सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए भारत सरकार द्वारा विकसित ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप का उपयोग करने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार साइबर ठग फिशिंग लिंक भेजकर मोबाइल अथवा अन्य डिवाइस में खतरनाक मालवेयर इंस्टॉल करा सकते हैं। इसके बाद संक्रमित डिवाइस के जरिए निजी जानकारी, यूजरनेम-पासवर्ड और नेट बैंकिंग से संबंधित संवेदनशील विवरण चोरी किए जाने का खतरा रहता है।

खतरनाक मालवेयर की पहचान में मददगार ऐप

भारत सरकार के भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप विकसित किया गया है। यह ऐप मोबाइल में मौजूद बॉट, मालवेयर, ट्रोजन सहित अन्य साइबर खतरों की पहचान करने और उन्हें हटाने में मदद करता है।

ऐप मोबाइल में छिपे वायरस, स्पाइवेयर, एडवेयर और बॉटनेट संक्रमण की जांच करने के साथ-साथ एप्लीकेशन को दी गई संवेदनशील अनुमतियों पर भी नजर रखने में मदद करता है। इंटरनेट आधारित सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से नए साइबर खतरों की पहचान की जा सकती है और संदिग्ध एप्लीकेशन को हटाने या अलग रखने की सुविधा भी उपलब्ध है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

वॉटसएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा सक्रिय रखें।
मोबाइल ऐप केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही डाउनलोड करें।
अज्ञात वेबसाइटों अथवा संदिग्ध स्रोतों से एपीके फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल न करें।
किसी ऐप को इंस्टॉल करते समय केवल आवश्यक अनुमतियां ही दें।
विश्वसनीय एंटीवायरस एवं सुरक्षा ऐप का इस्तेमाल करें।
मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
बैंक खातों और डिजिटल भुगतान से जुड़े संदेशों एवं लेन-देन पर नियमित नजर रखें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर दें सूचना

अजमेर पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी का प्रयास होने या साइबर अपराध की घटना घटित होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। इसके अलावा नजदीकी पुलिस थाने अथवा साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने आमजन से अपील की है कि साइबर सुरक्षा में थोड़ी सी सावधानी डिजिटल ठगी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved