Post Views 01
September 3, 2026
अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में आज 3 सितंबर नाम वापसी का अंतिम दिन है प्रत्याशी अपनी स्वेच्छा से या किसी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस ले सकेंगे।इस बार चुनाव मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। वहीं दोनों पार्टियां नाराज कैंडिडेट्स को मनाने में जुटी हुई हैं। अजमेर नगर निगम वार्ड 2 से कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता ब्रजकिशोर जोशी के बेटे यश जोशी ने बीजेपी के पक्ष में निर्दलीय भरे गए नामांकन पत्र को वापस लिया है। ब्रजकिशोर और उनका परिवार 45 साल से कांग्रेस पार्टी में सेवा दे रहे थे। कांग्रेस से बेटे और बहू के लिए टिकट मांगा था। सामान्य सीट होने के बावजूद SC को टिकट देने से नाराज होकर निर्दलीय भरा था। आज दोनों पिता-पुत्र ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। अब ये लोग बीजेपी की वार्ड 2 की प्रत्याशी रितु मामनानी को समर्थन देंगे।
वहीं वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी आशा कुमारी ने कांग्रेस के पक्ष में अपना नाम वापस लिया है वार्ड तिथि से उमेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमंत गौड़ के पक्ष में नाम वापस लिया है। वार्ड 59 से बिंदु ने बीजेपी की प्रत्याशी मधु शेखावत के पक्ष में नाम वापस ले लिया है। इसी तरह वार्ड 55 से सुनील नानकानी ने कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद आसनानी पक्ष में अपना नाम वापस लिया है। वहीं से पूर्व सोहन सिंह रावत और रोहित वाघले भी अपना नाम वापस ले चुके हैं। नाम वापसी लेने वालों की तस्वीर दोपहर 3:00 बजे पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved