Post Views 01
September 3, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब
अजमेर के पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी दिनेश कुमार मीणा (23) को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी पारूल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को घटना के महज 12 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया। इसके बाद जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार मामले में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved