Post Views 21
September 2, 2026
अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात!
रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा इलाके रामदेव मंदिर के पास रहने वाले यूनुस के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना कर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर डाला। घर के मालिक युनूस ने बताया कि वह शाम 7:30 बजे घर से निकले थे, और रात 10 बजे वापस लौटने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी सहित डबल बेड का सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने लगभग 7000 नकद, एक तोला सोना के आभूषण और आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए कुल माल की कीमत 3 से 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved