Post Views 31
September 1, 2026
अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अजमेर मंडल ने अगस्त 2026 में तथा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की अवधि (अप्रैल से अगस्त 2026) में अब तक का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ माल लदान दर्ज किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव के अनुसार माह अगस्त 2026 के प्रदर्शन के अंतर्गत अजमेर मंडल ने अगस्त 2026 में कुल 0.986 मिलियन टन (एमटी) माल का लदान किया, जो कि अगस्त माह के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष के इसी माह (0.686 एमटी) की तुलना में लदान में 43.86% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 0.77 एमटी के मासिक लक्ष्य की तुलना में 27.22% अधिक लदान हासिल किया गया। चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त 2026) में मंडल ने कुल 4.68 मिलियन टन का संचयी माल लदान कर नया रिकॉर्ड बनाया। गत वर्ष की समान अवधि के 3.83 एमटी लदान की तुलना में इसमें 22.9% की वृद्धि हुई है। निर्धारित लक्ष्य 4.23 एमटी की तुलना में संचयी लदान में 10.63% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीमती भारती भारद्वाज सहित मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमवर्क, बेहतर परिचालन दक्षता, समयबद्धता और ग्राहकों के साथ निरंतर समन्वय का परिणाम बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved