Post Views 01
September 1, 2026
अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति
अजमेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच का दौर जारी है। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर लगाई गई आपत्तियों पर भी सुनवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी हेमा गहलोत की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्ति में नगर निगम में संचालित फूड कोर्ट से जुड़ी करीब 57 लाख रुपये की बकाया राशि जमा नहीं करने का मुद्दा उठाया गया है। लेकिन आपत्ति पर समय पर सुनवाई नहीं होने को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से भी विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं की नाराजगी के बाद संबंधित अधिकारियों ने आपत्ति पर सुनवाई की। अब आपत्ति में लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि किन प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए और किन पर आगे की कार्रवाई की जानी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved