For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157333325
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन 

Post Views 01

August 31, 2026

वार्ड 52 गुलाबबाड़ी में पिछले चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपने राजनीतिक योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका और योगदान को सम्मान मिलना चाहिए।

अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन 

अजमेर। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विरोध जताया, भाटी ने सामान्य वर्ग के सम्मान और वार्डों में टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय अजमेर में सिर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाटी ने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर तय फार्मूले के अनुसार सामान्य वर्ग के वार्डों में सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की बात थी, लेकिन अजमेर दक्षिण क्षेत्र में इस नीति की अनदेखी की गई।
उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान और लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। भाटी ने वार्ड 52 के कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। उनके अनुसार 21 अगस्त को वार्ड 52 के कार्यकर्ता संबंधित विधायक से मिलने पहुंचे थे, जहां उनके साथ कथित तौर पर नाराजगी जताई गई और उनके द्वारा दिया गया पत्र फेंक दिया गया।
भाटी ने कहा कि वह भाजपा की रीति-नीति और संघ की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान का भी सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक कार्यकर्ता अपमान और तिरस्कार सहता रहेगा।
उन्होंने वार्ड 52 गुलाबबाड़ी में पिछले चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपने राजनीतिक योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका और योगदान को सम्मान मिलना चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved