Post Views 31
August 30, 2026
मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान
‘पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब’ - चम्पालाल महाराज
राजगढ मसाणिया भैरव धाम पर रविवारीय मेले में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर आरम्भ किया। रैली में श्रद्धालुओं ने राजगढ़ धाम का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों से भैरवधाम को गुंजायमान कर दिया। रैली में श्रद्धालु हाथों में नशामुक्ति के स्लोगन लिखी तख्तियाँ व बैनर थामे हुए थे। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षों से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने नशे की लत को त्यागने के लिए नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण किया। श्रद्धालुओं ने नशे का त्याग करके नशे की वस्तुओं को चम्पालाल महाराज की श्रीचरणों में छोड़ा। इन्दौर से आए श्रद्धालु ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मेरा पहला जन्म माता-पिता ने दिया लेकिन नशे से मुक्ति दिलाकर दूसरा जन्म चम्पालाल महाराज ने दिया। आए हुए श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रवक्ता सेन ने बताया किया चम्पालाल महाराज ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने व अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी कहा।
‘पढ़ाई को अपनाएंगे, नशे को दूर भगाएंगे - चम्पालाल महाराज
चम्पालाल जी महाराज ने धाम पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आशीर्वचन में कहा कि जब तक नशा नहीं छोड़ेगे तब तक शिक्षा से नहीं जुड़ पाएंगे। सुखद और उज्जवल भविष्य के लिए नशे का त्याग करना बहुत जरूरी है। शिक्षित समाज में नशे का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। नशा विनाश का और शिक्षा विकास का कारण है। आज हम सब मिलकर इस पवित्र धाम से नशा मुक्ति का दीप जलाएं और समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाएं।
रैली की व्यवस्था सम्भालने हेतु रमेश सेन, राहुल सेन, ताराचन्द सेन, कैलाश सेन, प्रकाश रांका, दिलीप राठी, सुनील रांका, अजय बुढानिया, सतीश सेन, सत्यनारायण, दीपक बसीटा, भूपेन्द्र आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved