For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156833682
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस,  |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही

Post Views 21

August 29, 2026

हालाकिं पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम है और सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाने की संभावना जताई जा रही है।

अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला कलेक्टर जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही हालांकि कांग्रेस और भाजपा ने अभी अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की कोई घोषणा नहीं की है लेकिन कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपने आवेदन दाखिल किए हैं वहीं निर्दलीय भी बड़ी संख्या में आवेदन दाखिल कर रहे हैं एक आवेदन आम आदमी पार्टी की ओर से भी दाखिल किया गया है।
अजमेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वार्ड 43 से काजल यादव, वार्ड 13 से खुशनूर खानम, वार्ड 39 से सरजू देवी, वार्ड 47 से तरूणा, वार्ड 12 से संगीता, वार्ड एक से बनवारीलाल, वार्ड 30 से बालकिशन शर्मा, वार्ड 39 से सरजू देवी, वार्ड 45 से खेमचंद ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं निर्दलीय के रूप में वार्ड 76 से पूजा तोलवानी, वार्ड 13 से अहमद हुसैन, वार्ड 4 से हेमलता गहलोत, वार्ड 5 से गोजूदेवी, वार्ड 33 से उम्मेदसिंह, वार्ड 52 से गोविंद, वार्ड 40 से आमआदमी पार्टी के शिवरामसिंह ने नामांकन भरा है। 
 नामांकन दाखिल करने के लिए तीन दिन मिले हैं। पहले दिन 602 फार्म वितरण हुए और एक नामांकन दाखिल हुआ। आज दूसरा दिन है। 31 अगस्त सोमवार को तीसरा व अंतिम दिन है। अजमेर में चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। सीधे निर्वाचन कार्यालय में सिंबल ! भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट किसे मिलेगा, उनमें से कईयों को फार्म भरने के लिए इशारा किया जा चुका है। हालाकिं पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम है और सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाने की संभावना जताई जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved