For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156124495
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस,  |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग |  Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल | 

अजमेर न्यूज़: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस, 

Post Views 41

August 26, 2026

कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित के कांग्रेस नेताओं ने किया ईद मिलादुन्नबी जुलूस का स्वागत

पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस, 

जुलूस का जगह जगह हर मजहब की तंजीमों ने किया इस्तकबाल,ठंडा पानी,शरबत,चाय नाश्ते का किया इंतजाम

कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित के कांग्रेस नेताओं ने किया ईद मिलादुन्नबी जुलूस का स्वागत


अजमेर। बुध के रोज़ इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जन्म दिवस जश्न ईद मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास और कौमी एकता के साथ मुस्लिम समाज के सभी तबकों ने मिल जुल कर मनाया ।सूफ़ी इंटरनेशनल के तत्वाधान में निकले जुलूस में सभी समाजों के लोग शामिल हुए और कौमी एकता का संदेश दिया।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मोहम्मद साहब सभी लोगों के लिए रहमत बनकर आए थे उन्होंने अपने जीवन काल में इंसानियत को आगे रख कर सभी के साथ प्रेम और भाईचारे को क़ायम रखने की शिक्षा दी, यही वजह है कि आज इस्लाम धर्म में मानव सेवा को इबादत का जरिया बताया गया है। सभी ने कहा कि मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करते हुए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए किसी को तकलीफ़ नहीं हो इस का बात का खास ख्याल रखा गया। जुलूस बुधवार प्रातः 9 बजे ऐतिहासिक अढ़ाई दिन के झोपड़े से प्रारम्भ हुआ जो  कमानी गेट होता हुआ 10 बजे दरगाह शरीफ़ पहुंचा यहां से दरगाह बाज़ार, देहली गेट, गंज होता हुआ फव्वारा चौराह से ऋषी घाटी बायपास कुतुब शाह के चिल्ला पर पहुंचा यहां सलातो सालम पेश कर देश में अमन चैन और भाई चारगी के लिए दुआ की गई। 
जुलूस के दौरान सुरक्षा के सभी ऐहतियाती कदम उठाएं गए , व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए 1500 वॉलिंटियर्स ने अपनी ख़िदमात दी सभी को सूफी इटरनेशनल की ओर से आईडी कार्ड दिए गए थे।

जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सभी ऐहतियाती कदम उठाएं गए सम्पूर्ण जुलूस मार्ग पर ड्रोन से नज़र रखी गई। जुलूस मार्ग में गंदगी ना हो क्योंकि पैगंबर साहब की शिक्षा है सफाई आधा ईमान है सभी लोगों ने सफाई का विशेष ध्यान रखा ।

जुलूस के गंज पहुंचने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, महेंद्र सिंह रलावता, द्रौपदी कोली, रामचंद्र चौधरी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न ईद मिलादुन्नुबी के जुलूस का फूलों की बारिश कर स्वागत किया। सभी ने मुस्लिम समाज के लोगो को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। इस दौरान नेताओं ने कहा कि अजमेर साम्प्रदायिक सौहार्द की नगरी है। ईद मिलादुन्नबी का यह पर्व हमें यही संदेश देता है कि हम सब साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मिलकर रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved