For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155962500
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल

Post Views 31

August 25, 2026

जयपाल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करें और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं

अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल

अजमेर अजमेर के ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर इन दिनों दावेदारों का हुजूम उमड़ रहा है।कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले सैकड़ो दावेदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने वार्ड के लोगों को लेकर शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल को अपना आवेदन दे रहे हैं।इस दौरान कोई उन्हें कई किलो फूलों से निर्मित माला पहना रहा है तो कोई साफा पहना रहा है। चुनावी माहौल पूरी तरह से सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने दावा किया कि वह 1984 से राजनीति में है लेकिन इस बार जो माहौल नजर आ रहा है वैसा माहौल कभी नजर नहीं आया। कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति जो उत्साह है वह इशारा कर रहा है कि जनता इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनाएगी हमारे पास हर वार्ड से 10-10 20-20 दावेदार अपना आवेदन देने आए हैं लेकिन एक वार्ड से एक को ही टिकट मिलेगा। दावेदारों ने कहा है कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी वह उसे जीताने के लिए उसके साथ तन मन धन से जुट जाएंगे।

वहीं पूर्व पीसीसी सदस्य एवं विधानसभा उत्तर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि 35 साल से अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड रहा लेकिन शहर का हाल देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने क्या काम किए हैं। सड़क हो बिजली हो सीवरेज हो पानी हो हर तरफ समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इस बार 14 सितंबर को कांग्रेस का बोर्ड बनेगा 80 में से 65 पार्षद कांग्रेस के जीत कर आएंगे और मेयर भी कांग्रेस का बनेगा। 
जयपाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएं, उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करें और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। अजमेर के सर्वांगीण विकास और पारदर्शी शासन के लिए कांग्रेस एक मजबूत और समर्पित टीम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved