Post Views 01
August 24, 2026
ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज
अजमेर: साराण थाना क्षेत्र के बावड़ी गांव निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी नारायण जाट के साथ माल परिवहन के नाम पर करीब 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नारायण ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई है।साईबर थाने के हेड कांस्टेबल हितेन्द्र बागड़ी ने बताया कि पीड़ित नारायण के व्हाट्सएप ग्रुप पर कर्नाटक माल भेजने का मैसेज आया था। इसके बाद मनोज नाम के व्यक्ति ने संपर्क कर दो गाड़ियों की व्यवस्था होने की बात कही। नारायण ने मानकपुर से माल लोड करवाकर कर्नाटक के लिए रवाना कर दिया।आरोप है कि एडवांस के नाम पर पहले 50 हजार रुपये मनोज के खाते में जमा किए गए। शाम को दोबारा पैसे मांगने पर नारायण ने 1.50 लाख रुपये और खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन लोकेश नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने एडवांस राशि नहीं मिलने की बात कही। नारायण ने जब मनोज से संपर्क किया तो उसने दोपहर 12 बजे तक लोकेश को पैसे देने की बात कही। इसके बाद कई बार फोन करने पर मनोज ने मोबाइल बंद कर लिया। तब नारायण को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है।