For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155963018
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा...

Post Views 11

August 25, 2026

। अजमेर में मुनाकीदा 18वे इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल में कोलकाता,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश, गुजरात,तेलंगाना,राजस्थान समेत मुख़्तलिफ़ रियासतों और शहरों से आर्टिस्ट आए हुए हैं।

मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा...

अजमेर में चल रहे 18वे इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल में मुस्लिम स्टूडेंट्स बच्चियों का कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल दिखा रहा है। सूफी हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह के समाखाना में सूफी रूहानियत की बेहतरीन एग्जिबिशन में मुस्लिम लड़कियों ने अपने हुनर का जबरदस्त मुज़ाहरा किया है। जहा उन्होंने मुल्क में खत्म होती खत्ताति हुनर को एक बार फिर ज़िंदा कर दिया है। अजमेर में मुनाकीदा इस सूफी रंग फेस्टिवल में मुल्क की बेटियों ने कुरआन मजीद की आयते और सूफ़ियत के रंग को कैलीग्राफी के ज़रिए बेहतरीन पेंटिंग का दीदार लोगो को कराया है। अरबी,फ़ारसी और उर्दू के ज़रिए इनके हुनरे फ़न की पेंटिंग सामाईन के दिल को छू रही है। अजमेर दरगाह पहुंचे ज़ायरीन भी तमाम पेंटिंग्स का दीदार कर अपने ख्यालात से इन लड़कियों का हौसला अफ़ज़ाई कर रहे है। ख़ास बात ये है कि अजमेर में चल रही इस इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल में 43 आर्टिस्ट ने हिस्सा लिया है लेकिन लड़कियों ने अपने हुनरे फ़न से कमाल कर दिखाया है। जहा उन्होंने सूफी आर्ट्स की कमान संभाल कर कैलीग्राफी के साथ अपनी तालीम, तरबियत,तरक़्क़ी की बेहतरीन मिसाल भी पेश की है। अजमेर में मुनाकीदा 18वे इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल में  कोलकाता,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश, गुजरात,तेलंगाना,राजस्थान समेत मुख़्तलिफ़ रियासतों और शहरों से आर्टिस्ट आए हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved