For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155963036
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मुल्क में खत्म होती अरबी उर्दू फारसी कैलीग्राफी आर्ट बेहद कमाल, बेटियों ने अपने फन हुनर से फिर की जिंदा... |  Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  | 

अजमेर न्यूज़: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत 

Post Views 21

August 25, 2026

रकम लेने के बाद जब शैलेंद्र ने माल भेजने की बात कही तो आरोपी लगातार उन्हें टालते रहे। बाद में आरोपियों से संपर्क भी बंद हो गया।

ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत 

अजमेर। कृष्णगंज थाना क्षेत्र निवासी शैलेंद्र सिंह राठौड़ के साथ ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2 लाख 35 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शैलेंद्र सिंह को प्लास्टिक स्क्रैप की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें इंस्टामार्ट एप पर प्लास्टिक स्क्रैप से जुड़ी जानकारी मिली। यहां  प्लास्टिक इंडस्ट्री भोपाल फर्म का नाम सामने आया।शैलेंद्र ने फर्म से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और 6 टन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने की बात हुई। आरोपियों ने सौदा तय करने के लिए 25 हजार रुपये टोकन मनी मांगी। शैलेंद्र ने बताए गए क्यूआर कोड के जरिए रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद अलग-अलग छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के जरिए उनसे कुल 2 लाख 35 हजार रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए।
रकम लेने के बाद जब शैलेंद्र ने माल भेजने की बात कही तो आरोपी लगातार उन्हें टालते रहे। बाद में आरोपियों से संपर्क भी बंद हो गया। इसके बाद शैलेंद्र को अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved