Post Views 31
August 24, 2026
अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर
अजमेर। शहर में ऑनलाइन भुगतान के जरिए ठगी का नया मामला सामने आया है। देहली गेट स्थित सौम्या बैंगल्स की दुकान पर एक शातिर ने मौका पाकर दुकान का QR स्कैनर हटाकर उसकी जगह अपना स्कैनर चिपका दिया।मामला उस समय सामने आया जब एक ग्राहक ने भुगतान के लिए QR स्कैन किया, लेकिन स्क्रीन पर दुकानदार के बजाय किसी दूसरे नाम की जानकारी सामने आई। इस पर दुकानदार को शक हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान के अलावा सामने स्थित गुजरात खिलौने वाले और सोहन हलवे की दुकान पर भी अपने QR स्कैनर लगाया,घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने बाजार के व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा की, ताकि अन्य व्यापारी सतर्क रहें और किसी तरह की ऑनलाइन ठगी से बच सकें। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक दिलीप खेमानी ने बताया कि व्यापारियों ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि डिजिटल भुगतान के लिए लगाए गए QR स्कैनर की समय-समय पर जांच करें और भुगतान के दौरान प्राप्तकर्ता का नाम जरूर सत्यापित करें।पीड़ित द्वारा फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved