Post Views 51
August 23, 2026
अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन
अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल द्वारा 23 अगस्त 2026 रविवार को दयानंद महाविद्यालय ग्राउंड पर भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा किया गया।
शुभारंभ के पश्चात विधायक अनीता भदेल और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झूला झूलते हुए मेले का आनंद लिया।साथ ही स्टॉल्स पर व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विधायक भदेल ने बताया कि इस वर्ष फेस्ट को पहले से ओर अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। विधायक भदेल ने बताया कि इस फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य यह है कि फेस्ट में भाग लेने वाली महिलाएं न केवल मनोरंजन का भरपूर आनंद ले सकें, बल्कि सशक्तिकरण, जागरूकता, और स्वास्थ्य के पहलुओं को भी आत्मसात कर सकें।
विधायक भदेल ने कहा कि यह उत्सव महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसमें शामिल होकर उत्सव का आनंद ले सकें और अपने परिवार के साथ यादगार पल बिता सकें।
विधायक भदेल ने बताया कि मानसून फेस्ट में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल, रिश्ते श्रेणी इनके अतिरिक्त विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया है। विजेताओं को उपयोगी व आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के साथ बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चों के लिए कैमल सफारी, हॉर्स राइडिंग, ऊंट गाड़ी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, कुर्सी रेस, हाउजी, बच्चों की कुर्सी रेस, बॉल अटैक, पहिया घुमाओ-इनाम जीतो सहित अनेक मनोरंजक खेल सहित मेले में करीब 100 स्टॉल लगाई गई हैं, जहां हैंडमेड राखियां, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, साड़ियां, सूट, पर्स, वॉल हैंगिंग, मांडना एवं अन्य कलात्मक उत्पाद उपलब्ध हैं।
विधायक भदेल ने बताया कि लहरिया राउंड, ट्रेडिशनल राउंड और ब्राइडल राउंड में विजेताओं को उपयोगी व आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल और मिस ब्राइडल की विजेताओं को 43 इंच एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएगें। रिश्ते श्रेणी में मां-बेटी, सास-बहू, देवरानी-जेठानी और ननद-भाभी राउंड के प्रथम विजेता को वॉशिंग मशीन, द्वितीय विजेता को मिक्सर ग्राइंडर तथा तृतीय विजेता को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लहरिया, ट्रेडिशनल, ब्राइडल और रिश्ते श्रेणी में 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मेले में आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मातृ शक्ति फाउंडेशन की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष मानसून फेस्ट में पहली बार अंतरविद्यालय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विधायक भदेल ने बताया कि मेले के समापन अवसर पर विशेष लक्की ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इसमें लक्की ड्रॉ के माध्यम से तीन भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रथम विजेता को ई-बाइक, द्वितीय व तृतीय विजेता को पुरस्कार दिए जाएगें।
कार्यक्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, राखी राठौड़, कल्पना देवी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, अनिता सिंह गुर्जर, सुशील कंवर पलाड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित ररहे।
इसके अलावा हिन्दुस्तान जिंक के इकाई प्रमुख निरम्लेन्दू जी, ब्रह्माकुमारी शांता दीदी एवं रूपा दीदी सहित अनेक विशिष्ट महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved