Post Views 01
August 23, 2026
अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा
वैशाली नगर स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है। कृष्ण गंज थाना एएसआई संजीव चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि चौरसियावास रोड़ स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स के मालिक अरविंद सोनी ने 5 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी चोरों ने दिन में रेकी कर रात में वारदात को अंजाम देकर ज्वैलरी शोरूम से चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुराया था। ज्वेलर्स की दुकान से चांदी चुराने वाले शातिर आरोपी त्रिलोक सिंह पुत्र शेर सिंह रावत हाल निवासी कबीर नगर अजमेर को गिरफ्तार करने के साथ इसके पास से चुराई गई चांदी की सिल्ली बरामद की साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक ऑल्टो कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी त्रिलोक सिंह एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही चोरी ओर नकबजनी के 3 मामले दर्ज हैं। यह अपने महंगे शौक और लाइफस्टाइल को पूरा करने के लिए चोरियां करता था। कृष्ण गंज थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved