Post Views 01
August 23, 2026
अजमेर: पुष्कर से जल लेकर श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची भव्य कावड़ यात्रा, डीजे और ढोल की धुनों पर झूमते निकले शिवभक्त
अजमेर शहर के चंद्रवरदाई नगर चुंगी नाका स्थित श्री गंगेश्वर मंदिर में रविवार (23 अगस्त 2026) को एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। वार्ड 40 के निवासियों और शिवभक्तों ने पवित्र पुष्कर सरोवर से जल भरकर भोलेनाथ का पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक किया।समाजसेवी हिमांशु टॉक के नेतृत्व में आयोजित इस जलाभिषेक कार्यक्रम ने पूरे इलाके का माहौल शिवमय कर दिया। कावड़ यात्रा में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर युवा, माताएं-बहनें और बुजुर्ग जमकर थिरकते नज़र आए। वार्ड 40 के सभी धर्मप्रेमियों ने इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इनका रहा विशेष सहयोग:कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा साथियों का भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन में मुख्य रूप से निमीष खण्डेलवाल, मुन्नाजी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजू सोरवाल, मनु सारस्वत, नितेश खण्डेलवाल, भोयर, बंटी, पदम जांगिड़, दीपक जांगिड़, दिनेश जांगिड़, सोहन सुकवाल, देवीलाल गांधी, शंकर गुर्जर, पवन कच्छावा और विनीत सारस्वत सहित कई कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved