Post Views 41
August 22, 2026
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप, प्रथम वर्ष पीजी छात्र डॉ शुभम निलंबित
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में अपने बच्चे का उपचार कराने पहुंची महिला के साथ कथित अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को लिखित शिकायत दी।शिकायत की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन और उनके परिचित अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के लिए एक टीम का गठन किया।जांच टीम में डॉ. संजीव माहेश्वरी, डॉ. कल्पना अग्रवाल, डॉ. वीना ठाडा और डीआर शुभम को शामिल किया गया है। मामले की सूचना प्रिंसिपल को भी दी गई।अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए शिशु रोग विभाग में PG प्रथम वर्ष के छात्र डॉक्टर शुभम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब जांच कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved