For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155435017
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने                 |  Ajmer Breaking News: ​भाजपा के आचार संहिता उल्लंघन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार: मातृशक्ति फेस्ट से हटे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा नेताओं के पोस्टर, सत्ता के दुरुपयोग पर कांग्रेस का कड़ा पहरा ​ |  Ajmer Breaking News: 22 अगस्त 2026, शनिवार को सेवा मंदिर अस्पताल परिसर मे मानव अधिकार मिशन अजमेर की सहभागिता में निःशुल्क एलोपैथी व होमियोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रविवार को जवाहर रंगमंच पर होगा प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के शिशु रोग विभाग में महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप, प्रथम वर्ष पीजी छात्र डॉ शुभम निलंबित |  Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में रविवार को जवाहर रंगमंच पर होगा प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान,

Post Views 21

August 22, 2026

IAS, IPS, RAS सहित प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं, खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा।

अजमेर में रविवार को जवाहर रंगमंच पर होगा प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, 200 से अधिक प्रतिभाओं का होगा सम्मान,

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा समिति, अजमेर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन रविवार, 23 अगस्त को जवाहर रंगमंच, अजमेर में किया जाएगा। समारोह सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।समारोह में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज की 200 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, प्रशासन, न्याय, खेल, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान मिलेगा। विशेष रूप से IAS, IPS, RAS और RTS सहित प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं, खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना और युवा पीढ़ी को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, वरिष्ठ IAS आरूषि मलिक, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, किशनगढ़ विधायक एवं कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, चिकित्सक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।आयोजक समिति ने अजमेर सहित प्रदेशभर के समाजबंधुओं, प्रतिभागियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved