For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155407335
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर जेएलएन अस्पताल में तीन हार्डकोर अपराधियों का इलाज, हथियारबंद जवानों के कड़े पहरे में पहुंचे सिकेन्द्र, रणवीर और रिंकू |  Ajmer Breaking News: केसरगंज में चाय की दुकान के बाहर युवक पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल |  Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Post Views 61

August 22, 2026

पुलिस टीम कोटा पहुंची और आरोपी दिलीप चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए सोने और नगदी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

अजमेर सदर कोतवाली थाना अंतर्गत नया बाजार चौपड़ स्थित लखोटिया ज्वेलर्स की दुकान पर करीब 18 साल से काम कर रहे कर्मचारी सेठी कॉलोनी निवासी दिलीप चौरसिया ने कथित तौर पर अपने ही मालिक के विश्वास को तोड़ते हुए दुकान से करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सट्टे का आदी था और सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद उस रकम को वापस हासिल करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक सूरज नारायण लखोटिया ने दिलीप को फोन किया था। दिलीप ने करीब एक घंटे में दुकान पहुंचकर उसे खोलने की बात कही, लेकिन एक घंटे बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इस पर दुकान संचालक को शक हुआ और उन्होंने दुकान पहुंचकर जांच की तो करीब 750 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये की नगदी गायब मिली।

इसके बाद सूरज नारायण ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों और आरोपी की सीडीआर के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी ने आखिरी बार अपने जीजा से फोन पर बातचीत की थी। पुलिस की टीम झालावाड़ पहुंची और आरोपी के जीजा से पूछताछ की तो आरोपी के कोटा में होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस टीम कोटा पहुंची और आरोपी दिलीप चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए सोने और नगदी के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सट्टे में बड़ी रकम हारने और उस रकम को पूरा करने के लिए चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में माल बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved