Post Views 01
August 22, 2026
केसरगंज में चाय की दुकान के बाहर युवक पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
अजमेर के क्लॉक टावर थाना अंतर्गत केसरगंज सब्जी मंडी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सामने चाय की दुकान पर एक युवक पर लोहे के सरिए से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।स्थानीय चाय विक्रेता विजय के अनुसार, कुछ युवक उनकी दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उनमें विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बाइक पर आए एक युवक ने ऋतिक नाम के युवक पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ। ऋतिक कलर-पेंट का काम करता है और कथित तौर पर पेमेंट लेने के बाद काम नहीं करने की बात को लेकर विवाद हुआ।हमले में घायल ऋतिक को स्थानीय लोगों की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ऋतिक अयोध्या का रहने वाला बताया जा रहा है और अजमेर में कलर-पेंट का काम कर अपना गुजारा करता है।
फिलहाल मामले में क्लॉक टावर थाने में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। बहरहाल सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक दूसरे युवक पर सरिये से ताबड़तोड़ वार कर रहा है लेकिन लोग सिर्फ तामशबीन बने हुए हैं कोई उसे रोकने की कोशिश नहीं कर रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved