Post Views 01
August 22, 2026
SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत
अजमेर। सब इंस्पेक्टर एवं पीटीआई परीक्षा 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी द्वारा अपनी जगह दूसरी महिला को भेजने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुन्नी नामक अभ्यर्थी ने खुद को बीमार बताते हुए आगे की तारीख लेने के लिए अपनी जगह दूसरी महिला को भेजा।परीक्षा स्थल पर भेजी गई महिला का फोटो और पहचान संबंधी जानकारी मैच नहीं होने पर मामला सामने आया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी की ओर से पूरे मामले की शिकायत अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई।शिकायत मिलने के बाद अलवर गेट थाना पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह दूसरी महिला को भेजने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह प्रयास किस उद्देश्य से किया गया था। पुलिस जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved