For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155243176
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: सब्जी की क्रेट्स के नीचे छुपा था 10 लाख का डोडा पोस्त! नसीराबाद सदर पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने संगठनात्मक बैठक लेकर चुनाव की रणनीति पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। |  Ajmer Breaking News: टेलरिंग करने वाले बुजुर्ग गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 975 करोड़ की टैक्स रिकवरी का नोटिस, बोले- न कंपनी चलाई न कभी गुजरात गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मातृ शक्ति मानसून फेस्ट पर रोक लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द |  Ajmer Breaking News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अमूल भगाओ-सरस बचाओ के नारे के साथ होगा सरस सहकार महाकुंभ, 23 अगस्त को कच्छावा गार्डन में जुटेंगे 25 हजार लोग | 

अजमेर न्यूज़: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज

Post Views 01

August 21, 2026

ऐसे आयोजन हमारी पुरानी संस्कृति को रखते है जीवित, गांव का भ्रमण कर मन्दिरों के किए दर्शन और झलक उठी पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति


नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज

ऐसे आयोजन हमारी पुरानी संस्कृति को रखते है जीवित, गांव का भ्रमण कर मन्दिरों के किए दर्शन और झलक उठी पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति

अजमेर। ग्राम पंचायत नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में शुक्रवार गोविंदासोत जोधा परिवार नांद की ओर से  तीन दिवसीय भव्य भुवासा, जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह और संगम भव्यता और उत्साह से शुरू हुआ। समारोह में भुवासा जीजा भाणजी बाईसा का ऐतिहासिक मिलन और आपस में।परिचय हुआ। इस तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का शुभारम्भ  समारोह में मुख्य अतिथि   के तौर पर राजस्थान सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने शिरकत कर बहन बेटियों की हौंसला अफजाई की। इस मौके पर  पूर्व केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने समारोह की सराहना करते कहा कि ऐसे आयोजन हमारी पुरानी संस्कृति को जीवित रखते है। पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि इस कार्यक्रम से हमारी पुराने रीति रिवाज और संस्कृति जाग उठी है। ऐसे आयोजन के माध्यम से एक बड़ा जागरुकता का संदेश भी मिलेगा। आयोजन समिति सदास्य व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि नांद की धरती पर आज ऐतिहासिक समारोह उत्साह और उमंग से शुभारम्भ हुआ, जिसका समापन 23 अगस्त को होगा। समारोह के शुभारम्भ के बाद सभी बहन व बेटियों को को ग्राम भ्रमण कराया और नंंदराय माता मंदिर व ठाकुर जी मंदिर के दर्शन कराए। इसके बाद सभा भवन में सभी बहन बेटियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने आपस मे अपना परिचय किया  और पुरानी यादों को ताजा किया । बचपन के खेलकूद, पारंपरिक राजस्थानी नृत्य सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। सभी  ने पारंपरिक राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। इस समारोह के लिए पूरे राजस्थान से गोविंदा सोत जोधा परिवार नांद की 1500 बहन बेटियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह के दूसरे दिन 22 अगस्त को राम मंदिर व ककड़ेश्वर मकडेश्वर मंदिर दर्शन कराए जाएंगे। शाम को पुष्कर झूला व बैकुंठ मंदिर के दर्शन का कार्यक्रम होगा। रात को पारंपरिक राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या की धूम मचेगी। यह समारोह गोविंदासोत परिवार नांद की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर ढोल नगाड़ों ब कच्ची घोड़ी नृत्य व सत्कार सम्मान से राजस्थानी संस्कृति की झलक साकार हो उठी। समारोह में बिरजू सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह फौजी, दयाल सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह जोधा, नाहर सिंह पाटवी, गजेंद्र सिंह जेलदार, नाथु सिंह राठौड़ व ज्ञानेंन्द्र  सिंह( हवेली) आदि समिति सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भवानी सिंह राठौड़ ने किया।
 
नांद की पवित्र मिट्टी लेकर जाए अपने साथ

समारोह के दौरान संबोधित करते आयोजक व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा, नांद की पवित्र मिट्टी अपने साथ लेकर जाए और इस मिट्टी को मंदिर में रखे। इससे परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि नांद गांव के बारे में  पुराणों में लिखा है कि पुष्कर तीर्थ स्नान के बाद नांद ग्राम की नंदा सारस्वती नदी में स्नान करने से पूरा तीर्थ स्नान माना जाता है। ऐसा पुराणों और इतिहास में लिखा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved