For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155219864
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: टेलरिंग करने वाले बुजुर्ग गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 975 करोड़ की टैक्स रिकवरी का नोटिस, बोले- न कंपनी चलाई न कभी गुजरात गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मातृ शक्ति मानसून फेस्ट पर रोक लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द |  Ajmer Breaking News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अमूल भगाओ-सरस बचाओ के नारे के साथ होगा सरस सहकार महाकुंभ, 23 अगस्त को कच्छावा गार्डन में जुटेंगे 25 हजार लोग |  Ajmer Breaking News: कार में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग दोस्त लेकर हुआ फरार, कोर्ट में दायर इस्तगासे से सिविल लाइन थाने में हुआ मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: सलाखों से सिर टकराकर घायल हुआ हार्डकोर अपराधी इमरान उर्फ मोगली, कड़ी सुरक्षा में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, |  Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल | 

अजमेर न्यूज़: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द

Post Views 21

August 21, 2026

रेल प्रशासन ने चेकिंग स्टाफ द्वारा दिखाए गए इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य की प्रशंसा की है।

टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द

आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में कार्यरत ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ की मुस्तैदी और सतर्कता से गाड़ी संख्या 19412 (दौलतपुर चौक - साबरमती एक्सप्रेस) में यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 4 चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि पिछले कुछ समय से ट्रेनों चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर चेकिंग स्टाफ को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। दिनांक  21.08.2026 को गाड़ी संख्या 19412 में आबू रोड का टिकट चेकिंग स्टाफ जयपुर से आबू रोड के मध्य कार्यरत था। ट्रेन के जनरल कोच में टीटीई टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 4 व्यक्तियों से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन तथा ₹4,500/- की नकद राशि बरामद हुई। पकड़े गए चारों आरोपियों को बरामद सामान (8 मोबाइल और नगदी) सहित अजमेर स्टेशन पहुँचने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर के सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कार्य करने वाली टीटीई टीम  में आबूरोड टीटीई हरीश जांगिड़, पंकज जटिया तथा इब्राहिम काठात शामिल थे।रेल प्रशासन ने चेकिंग स्टाफ द्वारा दिखाए गए इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य की प्रशंसा की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved