For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप

Post Views 31

August 20, 2026

धर्मेंद्र गहलोत जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।धर्मेंद्र गहलोत के इस्तीफे के बाद अजमेर की स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।

पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप

अजमेर। अजमेर नगर निगम के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कल ही उनको बीजेपी ने नागौर में निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। वहीं वर्ष 2021 के मानचित्र प्रकरण में स्वायत्त शासन विभाग की ओर से दोषी माने जाने के बाद 18 अगस्त को उन्हें नोटिस जारी किया गया था।
धर्मेंद्र गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर खुला आरोप लगाया है कि बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई गई है।
गहलोत के इस्तीफे के बाद अजमेर की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।वहीं कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मेंद्र गहलोत जैसे वरिष्ठ और बीजेपी के करीबी माने जाने वाले कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।धर्मेंद्र गहलोत के इस्तीफे के बाद अजमेर की स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।