For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155218646
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: टेलरिंग करने वाले बुजुर्ग गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 975 करोड़ की टैक्स रिकवरी का नोटिस, बोले- न कंपनी चलाई न कभी गुजरात गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मातृ शक्ति मानसून फेस्ट पर रोक लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द |  Ajmer Breaking News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अमूल भगाओ-सरस बचाओ के नारे के साथ होगा सरस सहकार महाकुंभ, 23 अगस्त को कच्छावा गार्डन में जुटेंगे 25 हजार लोग |  Ajmer Breaking News: कार में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग दोस्त लेकर हुआ फरार, कोर्ट में दायर इस्तगासे से सिविल लाइन थाने में हुआ मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: सलाखों से सिर टकराकर घायल हुआ हार्डकोर अपराधी इमरान उर्फ मोगली, कड़ी सुरक्षा में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, |  Ajmer Breaking News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल  कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित, |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने बीजेपी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बदले की भावना से कार्रवाई का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: कल मिली नागौर की चुनावी कमान, आज इस्तीफे का ऐलान! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत के फैसले से भाजपा में बड़ी हलचल | 

अजमेर न्यूज़: कार में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग दोस्त लेकर हुआ फरार, कोर्ट में दायर इस्तगासे से सिविल लाइन थाने में हुआ मामला दर्ज

Post Views 01

August 21, 2026

घटना 6 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़ित सुखदेव सिंह ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

कार में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग दोस्त लेकर हुआ फरार, कोर्ट में दायर इस्तगासे से सिविल लाइन थाने में हुआ मामला दर्ज


अजमेर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत दोस्त द्वारा कार से करीब एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना 6 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़ित सुखदेव सिंह ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मनीराम ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि वह कार लेकर किशनगढ़ से अजमेर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका मित्र देवी सिंह राजपूतपुत्र बजरंग उसे मिला और दोनों साथ में आने लगे। सुखदेव सिंह के अनुसार, गाड़ी के पीछे वाली सीट पर रखे बैग में करीब एक लाख रुपये की नकदी थी। रास्ते में देवी सिंह किसी स्थान पर उतर गया और कथित तौर पर बैग भी अपने साथ ले गया। इसके बाद सुखदेव सिंह ने फोन कर कई बार बैग वापस देने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि देवी सिंह लगातार उसे टालता रहा और बैग वापस नहीं किया।
काफी प्रयासों के बाद परेशान होकर सुखदेव सिंह ने अदालत की शरण ली जिसके बाद सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस के एएसआई मनीराम द्वारा की जा रही है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved