Post Views 11
August 21, 2026
निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जयपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अजमेर निकाय चुनाव प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने संगठनात्मक बैठक लेकर चुनाव की रणनीति पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। जयपुर नगर निगम के पूर्व महापौर, पूर्व विधायक एवं अजमेर निकाय चुनाव प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अजमेर धार्मिक,संस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अपनी विशेष पहचान रखता है। इसे स्मार्ट सिटी का दर्जा भी प्राप्त है और यहां 1994 से लगातार भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनता आ रहा है और इस बार भी भाजपा का ही बोर्ड बनेगा।
अजमेर नगर निगम के पूर्व महापक्ष धर्मेंद्र गहलोत द्वारा हाल ही में दिए गए वीडियो बयान में लगाए गए आरोपों के सवाल पर कुमावत ने कहा कि यह स्थानीय स्तर का मामला है संगठन जो भी उचित निर्णय होगा वह लगा फिलहाल पार्टी चुनाव मैदान में उतारने के लिए तैयार है और उसी की तैयारी की जा रही है।
निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से पार्षद का टिकट चाहने वाले नेताओं के लिए इस बार आवेदन प्रक्रिया पहले से ज्यादा विस्तृत और पारदर्शी रखी गई है। टिकट के दावेदारों को 19 बिंदुओं में अपनी व्यक्तिगत, राजनीतिक और संगठनात्मक जानकारी पार्टी को देनी होगी। खास बात यह है कि आवेदन करने वाले नेता को अपने वार्ड से टिकट की दौड़ में शामिल खुद के तीन प्रतिद्वंदियों के नाम भी बताने होंगे, जिन्हें पार्टी टिकट के लिए योग्य मानकर विचार कर सकती है।
जिस वार्ड से टिकट मांगा, वहां का वोटर होना जरूरी
पार्षद का टिकट चाहने वाले नेताओं को इस बार अपने वार्ड के स्थायी निवासी होने का प्रमाण भी देना होगा। आवेदन पत्र में यह जानकारी देनी होगी कि जिस वार्ड से टिकट मांगा जा रहा है, आवेदक उसी वार्ड का निवासी है या नहीं।
इसके सत्यापन के लिए पार्टी ने मतदाता पहचान पत्र अथवा मतदाता सूची का क्रमांक देना अनिवार्य किया है। इससे पार्टी यह जांच सकेगी कि टिकट मांगने वाला नेता वास्तव में संबंधित वार्ड का मतदाता है या नहीं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved