Post Views 01
August 21, 2026
सब्जी की क्रेट्स के नीचे छुपा था 10 लाख का डोडा पोस्त! नसीराबाद सदर पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
अजमेर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम और नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सब्जी की खाली क्रेट्स की आड़ में हो रही करोड़ों की मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने नशे के खिलाफ की जा रही जिला पुलिस की कार्यवाही का खुलासा करते हुए बताया कि
पिकअप गाड़ी (RJ 06 GD 2028) में तिरपाल और सब्जी के क्रेट्स के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 01 क्विंटल 86.03 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है को पकड़ा है।
पुलिस ने मौके से भीलवाड़ा निवासी दो तस्करों 23 वर्षीय हरीलाल जाट और 23 वर्षीय रामस्वरूप जाट को गिरफ्तार किया है।
डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को मिली गुप्त सूचना पर, नसीराबाद सदर थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी की टीम ने नेशनल हाईवे 48 पर सागर होटल के पास नाकाबंदी कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया ।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच शुरू कर दी है।
अजमेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के इस कारोबार को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved