Post Views 01
August 21, 2026
अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
अजमेर जिला स्पेशल टीम और भिनाय थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा मिले निर्देशों के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने इलाके में तस्करी कर लाए जा रहे करीब 9 लाख रुपये कीमत के अवैध डोडा पोस्त की बड़ी खेप पकड़ी है।पुलिस ने 6 कट्टों में भरा कुल 1 क्विंटल 33 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और तस्करी में इस्तेमाल एक ईको कार (RJ01CF6452) जब्त की है।पुलिस ने मौके से दो आरोपी 35 वर्षीय नारायण गुर्जर और 30 वर्षीय रतन भील निवासी नागोला (भिनाय) को गिरफ्तार किया है।डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को मिली मुखबिर की सूचना पर, भिनाय थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रात 1 बजे नागोला रोड पर घेराबंदी कर इस खेप को पकड़ा गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह मादक पदार्थ कहाँ से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved