For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155407368
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर जेएलएन अस्पताल में तीन हार्डकोर अपराधियों का इलाज, हथियारबंद जवानों के कड़े पहरे में पहुंचे सिकेन्द्र, रणवीर और रिंकू |  Ajmer Breaking News: केसरगंज में चाय की दुकान के बाहर युवक पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल |  Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद

Post Views 11

August 22, 2026

पुलिस टीम ने रज्जाक पुत्र शाहबुद्दीन, उम्र करीब 18 वर्ष 6 माह, निवासी ग्राम बिठुर, थाना नसीराबाद सदर, अजमेर को गिरफ्तार किया।

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद

अजमेर सदर कोतवाली थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल सहित कुल तीन दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।कोतवाली थाना प्रभारी राजेश्वरी ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को विशाल पुत्र धनराज, उम्र 21 वर्ष, निवासी वाल्मीकि बस्ती ने रिपोर्ट दी थी कि वह जेएलएन अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य करता है। 18 अगस्त को करीब 12:45 बजे जेएलएन अस्पताल के न्यू वार्ड व ट्रॉमा वार्ड के पास अपनी मोटरसाइकिल RJ 01 BC 6775 खड़ी कर ड्यूटी पर गया था। सुबह जब ड्यूटी खत्म होने के बाद पार्किंग में तो मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना पाया गया।इसके बाद सदर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के आसपास की जानकारी के आधार पर वाहन के रूट का विश्लेषण किया।जांच के दौरान पुलिस टीम ने रज्जाक पुत्र शाहबुद्दीन, उम्र करीब 18 वर्ष 6 माह, निवासी ग्राम बिठुर, थाना नसीराबाद सदर, अजमेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल RJ 01 BC 6775 सहित कुल तीन दुपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और उसके साथियों के संबंध में अनुसंधान कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved