For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155415711
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह |  Ajmer Breaking News: SI-PTI परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थी भेजने का मामला, प्रशासन ने अलवर गेट थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद |  Ajmer Breaking News: चूड़ी खरीदने के दौरान महिला के पर्स से 25 हजार की नगदी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात |  Ajmer Breaking News: 18 साल के विश्वास में सेंध: सट्टे में हारी रकम लौटाने के लिए मालिक की दुकान से 750 ग्राम सोना और 15 लाख की नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर जेएलएन अस्पताल में तीन हार्डकोर अपराधियों का इलाज, हथियारबंद जवानों के कड़े पहरे में पहुंचे सिकेन्द्र, रणवीर और रिंकू |  Ajmer Breaking News: केसरगंज में चाय की दुकान के बाहर युवक पर सरिये से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल |  Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह

Post Views 21

August 22, 2026

वक्ताओं ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि मोहब्बत, इखलास, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने का अवसर है।

अजमेर, राजस्थान... 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को, निकलेगा विशाल जुलूस, डीजे की पिकअप और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध, मुस्लिम समाज में उत्साह

धार्मिक नगरी अजमेर में 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी आगामी 26 अगस्त को अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9 बजे ढाई दिन के झोपड़े से जुलूस की शुरुआत होगी। जुलूस को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजुमन सचिव सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती और सूफी इंटरनेशनल के सचिव नवाब हिदायत उल्ला ने व्यवस्थाओं, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे की पिकअप पर प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी भी नहीं की जाएगी। सभी लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमापूर्ण तरीके से निकालने तथा प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

जुलूस मार्ग पर स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर

जुलूस मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था करने की अपील की गई है। जहां-जहां लंगर, शरबत और तबर्रुक वितरित किया जाएगा, वहां पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने पर जोर दिया गया है। आयोजकों ने लोगों से इस्तेमाल की गई प्लेट, गिलास और अन्य सामग्री सड़क पर नहीं डालने की अपील की।

इस्लामी लिबास में शामिल होने की युवाओं से अपील

आयोजकों ने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होने और इस्लामी लिबास में जुलूस का हिस्सा बनने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की गरिमापूर्ण और अनुशासित भागीदारी जुलूस की भव्यता बढ़ाने के साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश देगी।

युवाओं से जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने और ऐसी किसी गतिविधि से बचने की अपील की गई, जिससे किसी को परेशानी हो। वक्ताओं ने कहा कि जुलूस के माध्यम से मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश समाज तक पहुंचना चाहिए।

मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि मोहब्बत, इखलास, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने लोगों को आपसी मोहब्बत, इखलास और पड़ोसियों का ख्याल रखने की शिक्षा दी।

आयोजकों ने कहा कि 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मोहब्बत, भाईचारे, स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल बने तथा अजमेर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved