Post Views 21
August 22, 2026
त्योहारी सीजन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जांच हेतु लिए नमूने
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर तथा अभिहित अधिकारी अजमेर डॉक्टर ज्योत्सना रंगा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालना में रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22 अगस्त 2026 शनिवार को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बडलिया की कैंटीन, वह मैस का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा किया गया, साथ ही कैंटीन से गुलाब जामुन वह समोसे का तथा मैस से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया | बडलिया चौराहा स्थित देवनारायण स्वीट्स एंड नमकीन का दल द्वारा सघन निरीक्षण किया गया वह कलाकंद, घेवर, खोया का नमूना जांच हेतु लिए गए, उक्त दुकान में पाई गई कमियों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस दिया गया,लिए गए सभी खाद्य नमुनो को प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी |आज की इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद चौधरी अजय मोयल, राजेंद्र शर्मा तथा सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे |यह अभियान रक्षाबंधन के त्यौहार तक लगातार जारी रहेगा
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved