Post Views 41
August 22, 2026
दिनांक 22 अगस्त 2026, शनिवार को सेवा मंदिर अस्पताल परिसर मे सेवा मंदिर अस्पताल अजमेर व मानव अधिकार मिशन अजमेर की सहभागिता में निःशुल्क एलोपैथी व होमियोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया, शिविर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो से करीब 170 मरीज़ों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
जिसमे 16 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, रक्त संग्रहण हेतु मित्तल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की अनुभवी टीम उपस्थित रही जिसके द्वारा कुशलतापूर्वक रक्त संग्रहण का कार्य किया गया, सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के उपरांत सेवा मंदिर फाउंडेशन व मित्तल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप प्रमाण पत्र व् फलाहार भी प्रदान किये गए। तथा मानव अधिकार मिशन अजमेर के अध्यक्ष बीपी सिंह द्वाराजनहित मानवता के कल्याण के लिए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम को जारी रखने का संकल्प किया गया ,डॉक्टर अभिलाषा सिंह गौड़, मैनेजिंग ट्रस्टी व डॉ० पोरस यादव, सहायक जनरल मैनेजर अध्यक्ष बीपी सिंह, प्रशांत पाटीदार,तरुण वर्मा, मनोज पवार एरिया, मनोज शर्मा, लोकेश शर्मा, अशोक भारद्वाज, महेंद्र व अन्य पदाधिकारी ने अपनी सेवाएं प्रदान की.
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved