Post Views 01
August 23, 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड से युवक के अपहरण का आरोप, मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जताया शक
अजमेर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड से युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक की मां संतोष देवी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर अपने पुत्र रवि के अपहरण की आशंका जताई है।परिवादिया संतोष देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र रवि रेलवे भर्ती बोर्ड में ओएस के पद पर कार्यरत है और हर शनिवार को अपने घर बांदीकुई आता था। इस बार वह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।संतोष देवी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके देवर छुट्टन, जेठ रघुनाथ, साला महेंद्र और ससुर पलाराम द्वारा रवि का अपहरण किए जाने की आशंका है। महिला ने बताया कि परिवार में पत्नी से जुड़े विवाद को लेकर लंबे समय से पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसे अपने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका है।परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved