Post Views 01
August 23, 2026
‘नशे को हराना हैे, खुशहाल राष्ट्र बनाना है’ - से गुंजा राजगढ़ भैरव धाम, मसानिया भैरव धाम राजगढ पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
राजगढ मसाणिया भैरव धाम पर रविवारीय मेले में आमजन को नशे का त्याग करने के लिए और युवाओं को नशामुक्त जीवन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर शुरू किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि देश व समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए भारत सरकार के नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भैरव धाम पर रैली का आयोजन किया गया। रैली में श्रद्धालुओं ने नशे को हराना हैे, खुशहाल राष्ट्र बनाना है जैसे नारों से भैरवधाम को गुंजायमान कर दिया। रैली के समापन पर श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने स्वैच्छा से नशे का त्याग कर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने की हाथ उठाकर शपथ ली। रैली में श्रद्धालु हाथों में नशामुक्ति के स्लोगन लिखी तख्तियाँ व बैनर थामे हुए थे। प्रवक्ता सेन ने यह भी बताया कि चम्पालाल महाराज के द्वारा धाम पर नशा मुक्त समाज बनाने हेतु महाअभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है जिसमें लाखों श्रद्धालु स्वैच्छा से नशा मुक्ति का संकल्प ले चुके हैं।
‘नशा विनाश का और शिक्षा विकास का कारण है’ - चम्पालाल महाराज
चम्पालाल जी महाराज ने धाम पर उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए आशीर्वचन में कहा कि नशा सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि परिवार, समाज और संस्कृति को भी खोखला कर देता है। जो मनुष्य नशा छोड़कर कर्तव्य और मानव सेवा का मार्ग अपनाता है, वही सच्चा जीवन जीता है। नशा नाश का मार्ग है, और सत्संग, सेवा व संयम ही सच्चा विकास है। आज हम सब मिलकर इस पवित्र धाम से नशा मुक्ति का दीप जलाएं और समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाएं।
नशा मुक्ति रैली में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित आर.डी. सिंह, कॉमनवेल्थ गेम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देवेन्द्र गहलोत, ओपन व्लर्ड टेबिलटेनिस चैम्पियनशीप के खिलाडी गजानन्द शर्मा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की व्यवस्था सम्भालने हेतु रमेश सेन, राहुल सेन, ताराचन्द सेन, कैलाश सेन, पदमचन्द जैन, दिलीप राठी, सुनील चौहान, अजय बुढानिया, देवानन्द, सतीश सेन, सत्यनारायण, दीपक बसीटा, भूपेन्द्र आदि मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved