Post Views 01
August 23, 2026
रोबोटिक्स वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान अजमेर पहुंचीं, ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत,मुल्क हिंदुस्तान का नाम रौशन करने की मांगी दुआ...
बेनुल अक्वामी सतह पर रोबोटिक्स मुक़ाबले में वर्ल्ड चेम्पियन बनी भारत की बेटी इनाया खान अजमेर शरीफ दरगाह में अपनी फैमली के साथ ज़ियारत करने पहुंची। जहां उन्होंने सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की बारगाह में शुकराना की चादर और फूल पेश किए। तारीख़ी क़ामयाबी हासिल करने वाली महज 14 साल की इनाया खान जयपुर की रहने वाली है। इनाया और उनके रिश्तेदारों को दरगाह में ज़ियारत सैयद आकिफ चिश्ती ने कराई। इस दौरान उन्होंने दरगाह शरीफ की रस्मो रिवायात के मुताबिक़ ओढ़नी उड़ाकर उनका इस्तकबाल किया और तबर्रुक भी दिया गया। इस मौके पर दरगाह में इनाया खान की क़ामयाबी की खूब तारीफ़ हुई और उनके नेक मुस्तक़बिल की दुआ भी की गई। इनाया खान ने महज 14 साल की उम्र में अमेरिका में मुनाकीदा रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2026 में वर्ल्ड लेवल पर अव्वल मकाम हासिल कर मुल्क हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। उनकी इस तारीख़ी क़ामयाबी को लेकर मुल्कभर में उनके हुनर और मेहनत की तारीफ़ की जा रही है। इनाया को बेनुल अक्वामी सतह पर वर्ल्ड चेम्पियन बनने की क़ामयाबी और सामाजि दायरा में बेहतरीन शिर्कतदारी के लिए जिला सतही ऐजाज़ से भी नवाज़ा जा चुका है। इनाया खान सिर्फ़ तालीमी और टेक्निकल मैदान में ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हुई हैं। वे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, लड़कियों की तालीम और सामाजि बेदारी से जुड़े मुहिम में एक्टिव शिराकत दे रही हैं। इतनी कम उम्र में वर्ल्ड लेवल पर क़ामयाबी हासिल करने के साथ सामाजिक कामों में उनकी एक्टिविटी यूथ और ख़ास तौर पर लड़कियों के लिए मुतासिर कुन मिसाल बनी हुई है। दरगाह जियारत के दौरान मौजूद लोगों ने भी वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान की क़ामयाबी की खूब सराहना करते हुए उन्हें मुबारक़ बाद पेश की। इस मौके उनके साथ मोहम्मद जैद,बेनजीर खान, सलमा खान, नजमा खान,मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद जाहिद, जफिरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved