Post Views 01
August 23, 2026
जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,
अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा समिति, अजमेर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन रविवार, 23 अगस्त को जवाहर रंगमंच, अजमेर में किया । सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले कार्यक्रम में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज की 200 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, प्रशासन, न्याय, खेल, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को अतिथियों ने दुपट्टा पहनाकर कर ओर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विशेष रूप से IAS, IPS, RAS और RTS सहित प्रशासनिक सेवाओं में चयनित युवाओं, खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवाओं और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया गया।
आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना और युवा पीढ़ी को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,वरिष्ठ IAS आरूषि मलिक, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, किशनगढ़ विधायक एवं कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, चिकित्सक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा समित रास्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सूबे सिंह चौधरी ने अजमेर सहित प्रदेशभर के समाजबंधुओं, प्रतिभागियों और अभिभावकों का समारोह में सहभागिता करने पर आभार व्यक्त किया।
समारोह के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा समिति, अजमेर के तत्वावधान में जवाहर रंगमंच पर आज पूरे प्रदेश स्तरीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया है जो भी चाहे शिक्षा में टैलेंट हो जो खेल के अंदर हो जो
आरएएस आईएएस बने हैं जो भी प्रतिभावान भाई बहन है उनको जाट समाज द्वारा सम्मानित किया गया है।आज के युग में शिक्षा बहुत जरूरी है; शिक्षा के बिना सब बेकार है और शिक्षा से ही हर दरवाजे खुलते हैं। समारोह में मुख्य रूप से शिक्षा, विशेष तौर पर बालिका शिक्षा पर ध्यान देने और समाज के सभी वर्गों को मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है।आज यहां जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में यही कहा गया है कि भाई शिक्षा पर ध्यान दो विशेष तौर से बालिका शिक्षा पर और सभी समाज से मिल-जुलकर चलना है क्योंकि यह समय ऐसा है। समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर खेती के साथ-साथ शारीरिक, व्यावसायिक और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों और विषमताओं को दूर कर देश व समाज का उद्धार करने पर जोर दिया गया है ।
केंद्रित कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने सम्मानित हुई समाज की सभी प्रतिभाओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved