Post Views 11
August 23, 2026
- भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
- विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित
- जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहयोग हेतू भामाशाह आए आगे, अतिथियों द्वारा किया सम्मानित
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला अजमेर का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन सी बी ई ओ कार्यालय सभागार अराई में जिला स्काउट गाइड अजमेर उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वैष्णव, दमयंती परमार , सी बी ई ओ अराई रमेश चन्द मीणा, सी बी ई ओ श्रीनगर हेमंत मिश्रा, विनोद दत जोशी सहायक राज्य संघटन आयुक्त अजमेर, चंद्र प्रकाश शर्मा एसीबीओ प्रथम, लक्ष्मण सिंह चौधरी एसीबीओ द्वितीय के आथित्य् में संपन्न हुआ ।
जिला सचिव श्री सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि जिला अजमेर का वार्षिक अधिवेशन में अतिथियों का बैंड एवं गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन पश्चात रा बा उ मा वि अराई द्वारा 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी सॉन्ग सोने री धरती जठे, चांदी रो आसमान..... व आओ नी पधारो म्हारे देश.....पर नृत्य कर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किय गये। इसमें जिलेभर के प्रतिनिधियो व सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन में स्काउट गाइड की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक छात्रों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
सी बी ई ओ अराई रमेश चंद मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज निर्माण और विकास में स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने स्काउट गाइड को समाज में अनुशासन की सीढ़ी बनाने हुए विद्यार्थियों को इसकी गतिविधियो से जुड़कर जीवन की शुरुआत करने का आह्वान किया।
विनोद जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने कहा कि अजमेर जिले की गतिविधियां सक्रिय कार्यकर्ता एवं निस्वार्थ भाव से स्काउट गाइड द्वारा किए कर्मों का ही फल है। इससे फलस्वरुप अजमेर जिला की श्रेष्ठ उपलब्धियां रही है इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा दिया गया समय समय पर कार्य भी किया जाता है जिसमें अग्रणी भूमिका जिला अजमेर के स्काउट गाइड अहम भूमिका निभाते है।
इसके पश्चात व्यावहारिक अधिवेशन में जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा प्राप्त संदेशों का पठन, गत अधिवेशन की कार्यवृत्त की पुष्टि, सत्र 2026-27 के ऑडिटर की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया ।वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2025-26 का नरेन्द्र खोरवाल सी ओ स्काउट अजमेर द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया।
सी ओ गाइड अनिता तिवाड़ी ने बताया कि विशिष्ट उपलब्धियों में हिमालय वुड बेज, शत प्रतिशत कोटामनी जमा कराने वाले स्थानीय संघ पीसांगन, आदर्श नगर, तोपदड़ा, नसीराबाद, सावर का सम्मान किया गया। साथ ही पुरस्कार की कड़ी में स्व. उर्मिला मेहरा पूर्व राज्य संगठन आयुक्त गाइड की स्मृति में श्रेष्ठ कार्य व उपलब्धि वाले स्थानीय संघ में प्रथम स्थान पीसांगन को 7000 रुपए, द्वितीय स्थान तोपदड़ा को 5000 रुपए, तृतीय स्थान आदर्शनगर को 3000 रुपए का नगद पुरुस्कार दिया गया।
स्थानीय संघ अराई सचिव दीपक चौपड़ा ने कहा कि जिला अधिवेशन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक अराई द्वारा सभी संभागियों को अल्पाहार व वेलकम किट दिया गया व साथ ही गोपाल लाल साहू सेवानिवृत्त सहायक कर्मचारी मनोहरपूरा अराई द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई इन भामाशाह का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
इस प्रकार व्यावहारिक अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमे जिला कमिश्नर कब राजीव कुमार मिश्रा, जिला कमिश्नर स्काउट संजय दत्ता, जिला कमिश्नर बुलबुल मीना जाट सहित अजमेर जिले के सभी स्थानीय संघ के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड और गाइड प्रतिनिधि सचिव संयुक्त सचिव जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने भाग लिया कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संघ अराई के सचिव दीपक चौपड़ा के नेतृत्व में किया गया व्यवहारिक अधिवेशन सी ओ नरेंद्र खोरवाल एवं सी ओ गाइड अनीता तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अधिवेशन में स्थानीय संघ सचिव अराई दीपक चौपड़ा, नसीर काठात व अराई की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम का संचालन अनिता तिवाड़ी सी ओ गाइड अजमेर ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved