Post Views 01
August 23, 2026
नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह
अजमेर 23 अगस्त- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रघुवीर सिंह ने रविवार को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर कहा है कि हमें अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखते हुये नये भारत का निर्माण करना होगा। उन्होने इस अवसर पर कहा कि सिन्ध के बिना हिन्द अधूरा है।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह ने वहां उपस्थित जनसमूह को उक्त सम्बोधन देते हुये कहा कि हमारी सभ्यता मानव समाज की अनूठी सभ्यता है जहां उसके आर्दशों पर चलकर सुसंस्कृत भारत का निर्माण सम्भव होगा। हमें पूर्वजों के स्थान व इतिहास से प्रेरणा लेकर बदलने के लिये वीरतापूर्वक प्रयास करने होगें। उन्होनें अखण्ड भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिये हमें अपनी भाषा व सभ्यता की जडों को मजबूत करना होगा। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम आने वाली पीढी को अपने सुनहरे इतिहास से रूबरू करा रहे हैं।
अहमदाबाद से आये वीर बलिदानी रूपलो कोल्ही के परिवार में छठी पीढी की बहिन पूनम रूपलाणी व अधिवक्ता किशोर पटेल कोल्ही ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक वर्ष अजमेर के दाहरसेन स्मारक पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर मिलता है और यही देश का यह एक मात्र स्मारक है जहां महाराजा दाहरसेन के साथ राणा रतन सिंह, रूपलो कोल्ही व हेमू कालाणी की मूर्ति स्थापित है जो राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करती है।
भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान व जयन्ती के अवसर पर देशभर की ईकाईयों की आरे से सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के सहयोग से देशभक्ति कार्यक्रम, संगोष्ठियां व अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
जयन्ती समारोह के मुख्य समन्वयक कवंल प्रकाश किशनानी ने इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुये विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। पूर्व उपमहापौर सम्पत सांखला ने स्वागत भाषण व निरंजन शर्मा ने आभार प्रकट किया। मंच का संचालन पुरूषोतम तेजवाणी ने किया।
समारोह का शुभारंभ हिंगलाज माता, बाबा श्रीचन्द भगवान की पूजन के साथ महाराजा दाहरसेन की मूर्ति पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया गया। हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित दाहरसेन स्मारक पर आयोजित सात दिवसीय जयन्ती समारोह पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पारंपरिक खेलकूद, रंगभरो प्रतियोगिता, राईफल शूटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को स्मृतिचिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध -
पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम में सप्तक संस्था की ओर से ललित शर्मा एवं साथीगण व नवनीत पंजाबी, संत कंवरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय रूकमणी वतवाणी, राजकीय अल्पभाषाई शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की व्याख्याता लता ठारवाणी...... प्यारो भारत देश असांजो, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, एच.के.एच. उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजली हरवाणी, आदर्श विद्या निकेतन देशभक्ति गीत ज्योति खोरवाल ने भारत मां की संतान हम ..... की प्रस्तुतियों पर सभी को मंत्रमुग्ध किया। राजेश भाट ने कच्ची घोडी नृत्य प्रस्तुत किया।
समारोह में विश्व हिन्दु परिषद के केन्द्रीय सह मंत्री आनन्द गोयल, प्रान्त सह मंत्री रहे शशि प्रकाश इन्दौरिया, समिति के विनीत लोहिया, शिव प्रसाद गौतम, दुर्गा प्रसाद शर्मा, किशोर कुमार मारोठिया, सुशील भागचंदाणी, विष्णु अवतार भार्गव, भैरू गुर्जर, कमलेश शर्मा, रमेश एच. लालवाणी, अजय कपूर, जयकिशन लख्याणी, लाल नाथाणी, महेश ईसराणी, हरकिशन टेकचंदाणी, प्रकाश हिंगोराणी, डॉ. भरत छबलाणी, जयप्रकाश मंघाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी आयोजनों में पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्ध
साहित्य एवं शोध साहित्य संस्थान व सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति का सहयोग
हैं।
सोमवार 24 अगस्त को सांय 6 बजे दीपदान समारोह
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर सोमवार 24 अगस्ता सांय 6 बजे से
महाराजा दाहरसेन स्मारक पर श्रृद्धासुमन व दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved