Post Views 01
August 24, 2026
अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। अजमेर के दिल्ली गेट इलाके में रात करीब पौने 12 बजे एक मामूली सी बात खूनी झड़प में बदल गई। विवाद सिर्फ इतना था कि ऑटो चालक ने पैदल जा रहे जायरीन को सामने से हटने को कहा था। बात गाली-गलौज से शुरू हुई और मारपीट तक पहुंच गई। जायरीन के साथियों ने चालक को पीटा, तो ऑटो में सवार लोगों ने जायरीन को धुन दिया। सड़क पर 10 मिनट तक जमकर लाठियां चलीं। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। शहर में रात के समय ऐसी घटनाएं पुलिस गश्त पर सवाल उठाती हैं!
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved