Post Views 31
August 25, 2026
जमीन इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी का मामला, ब्यावर निवासी आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। अलवर गेट थाना पुलिस ने जमीन का इकरारनामा करवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए ब्यावर निवासी आरोपी तेजेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जमीन के इकरारनामा से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तेजेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अलवर गेट थाना पुलिस के ASI सूरज करण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved