For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156123809
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस,  |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग |  Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन प्लास्टिक स्क्रैप खरीदने के नाम पर 2.35 लाख की ठगी, पीड़ित ने साईबर हेल्प लाइन 1930 पर दी शिकायत  |  Ajmer Breaking News: 101 साल पहले लिखी थी मंदिर की आत्मनिर्भरता की पटकथा, आज पांच पीढ़ियों को जोड़ रहा नया रंगजी मंदिर,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इस बार 'बेहतर नहीं, बेहतरीन' काम करने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस पार्षद टिकट: डॉ. राजकुमार जयपाल | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग

Post Views 01

August 26, 2026

राठौड़ ने कहा कि यदि देवनानी भाजपा के लिए प्रचार करना चाहते हैं तो पहले अपने पद से इस्तीफा देकर प्रचार करें,

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के भाजपा की बैठक में शामिल होने और भाजपा का दुपट्टा पहनने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने आरोप लगाया कि वासुदेव देवनानी संवैधानिक पद पर हैं। ऐसे में भाजपा की बैठक में शामिल होकर पार्टी का दुपट्टा पहनना आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी पत्र भेजकर विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।वहीं पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए देवनानी को भाजपा की बैठकों में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही पार्टी का दुपट्टा पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले का विरोध करती है और कार्रवाई की मांग करती है।राठौड़ ने कहा कि यदि देवनानी भाजपा के लिए प्रचार करना चाहते हैं तो पहले अपने पद से इस्तीफा देकर प्रचार करें, अन्यथा इस मामले में खेद प्रकट करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दें। कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved