Post Views 41
August 26, 2026
नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है।भले ही भाजपा और कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की हो लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी-अपनी दावेदारी लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचकर दम खम दिखा रहे हैं। वार्ड 78 से कांग्रेस का टिकट मांग रहे सिकंदर खान ने भी बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया।वह अपने वार्ड के सैकड़ो युवाओं और क्षेत्रवासियों को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के पास पहुंचे और वार्ड 78 से टिकट की दावेदारी की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सिकंदर खान ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद हमीद खान ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। वही सिकंदर खान को दूसरे दावेदार मुस्ताक खान ने समर्थन देते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में सिर्फ पूर्व पार्षद ने अपना विकास किया है क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है। जनता अब बदलाव चाहती है और सिकंदर खान को हम पूरी तरह से अपना प्रत्याशी मान चुके हैं और उसे ही टिकट दिला कर विजयी बनाएंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved